कल हुई पहली बारिश मे ही खुली भाजपा शासन और प्रशासन की पोल: बलजीत कौशिक
फरीदाबाद(abtaknews.com),5 जून- मौसम की कुछ समय के लिए हुई पहली बरसात मे ही फरीदाबाद मे सड़कों, गलियों, और घरों मे पानी ही पानी भर गया। फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने फरीदाबाद विधानसभा के अंतर्गत आने क्षेत्र का दौरा किया। सैक्टर-7, 8 सीही, 9, 10, 16ए, 16, 15, अजरोंदा, आदि की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और स्लम बस्तियों मे तो घरों के अंदर पानी भर गया। पहली ही बारिश मे भाजपा द्वारा स्वयंघोषित स्मार्ट सिटी का इतना बुरा हाल तो पहली बार हुआ है। भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगो को सिर्फ ठगा है कोई काम नही किया जिससे फरीदाबाद के लोगो को स्मार्ट सिटी मे रहने को अनुभव हो सके। मानसून की पहली बारिश मे ही लोगो को नरक जैसा अनुभव देखने को मिला है। यह सब भाजपा सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक की नाकाबलियत को दर्शाता हैं जिन्होंने प्रशासन से सही समय पर शहरवासियों को बारिश से होने वाली समस्याओं से अवगत नही करवाया।
श्री कौशिक ने कहा कि सैक्टरों मे सड़कों पर कई कई फुट पानी भरने से लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगो की गाडियां पानी मे बंद हो गई। कई स्थानों पर लोगो ने भाजपा विधायक विपुल गोयल और प्रशासन के विरूद्व नारे भी लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी मे जमीन आसमान का फर्क है। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार लोगो को मूलभूत सुविधाएं देने मे असमर्थ हो रही है। मानसून से पहले सीवर लाईन, नालों और ड्रेनेज लाईन की साफ सफाई न करवाना, भाजपा नेेताओं की दूरदर्शिता के अभाव को दर्शाता और लोगो के प्रति जनसेवा की भावना को भी दर्शाता है। लोग बिजली, पानी, सफाई और सड़कों जैसी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। भाजपा विधायक विपुल गोयल ने सीवर का काम करवाने के नाम पर पूरे ओल्ड फरीदाबाद को खोद कर रख दिया हैं, अब मानसून के आने पर इन गड्डे पानी भर गया जो किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। जगह जगह सीवर लाईन के ढक्कन खुले हुए है जो हादसे होने का इंतजार कर रहे है। यदि इन गड्डों या सीवर लाईन के खुले ढक्कनों के कारण कोई हादसा होगा तो इसका जिम्मेदार भाजपा सरकार और प्रशासन होगा।
इस दौरान कई सैक्टरों के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और सैक्टरवासियों ने बलजीत कौशिक को अपने घरों मे अंदर भरे बारिश के पानी को दिखाया। इनमे मास्टर किशन सिंह तेवतिया प्रधान, चौधरी विजयपाल खब्बी, अनिल अरोड़ा, सतबीर मान, चौधरी अतर सिंह, गोपाल मलिक, चौधरी दरयाव सिंह तेवतिया, सरदार हरदीप सिंह, चौधरी उधम सिंह मलिक, जयदत मलिक, लाल सिंह तेवतिया तथा रमेश शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
No comments