फरीदाबाद(abtaknews.com) 23 मार्च,2019 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह के शहीदी दिवस पर "शहीदों के सपने और आधुनिक भारत" विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम आडिटोरियम में आयोजित इस सेमीनार में सरकारी विभागों एवं कारखानों के हजारों कर्मचारियों एवं मजदूरों ने भाग लिया। सेमीनार का संचालन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने किया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने उपरांत सेमिनार शुरू किया गया।
सेमीनार का उद्घाटन करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने पूंजीवाद और साम्राज्यवाद का विनाश करने तथा मेहनतकश वर्गों के शासन वाली समाजवादी व्यवस्था लाने के लिए संधर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह है भगत सिंह की विचारधारा जो कि जात-पात,लिंगभेद,फिरकापरस्ती,छू आ-छात, अंधविश्वास और भेदभाव को जड़ से उखाड़कर मानवता और बराबरी की स्थाई गारंटी निश्चित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि शासक वर्ग इस व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को कमजोर करने के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर मेहनतकशों की एकता तोड़ने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिससे मेहनतकशों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
वल्ड फैडरेशन आफ ट्रेड यूनियन व ईईएफआई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का. एस देवराय ने सेमिनार में बोलते हुए कहा कि 70 साल की आजादी के बाद समाजवाद की बजाय जिस पूंजीवादी रास्ते पर भारत के शासन वर्ग देश को ले गए उसका नतीजा आज किसी से छिपा हुआ नहीं है। बेरोजगारी,गरीबी, भ्रष्टाचार, शोषण, दमन और उत्पीड़न चारों ओर पसरता जा रहा है।कर्जे में डूबे किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। युवा वर्ग रोजगार नहीं है। महिलाएं, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समुदाय जबरदस्त भेदभाव और उत्पीड़न का शिकार है। जिसके कारण स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए शहीदों के सपनों पर पानी फिर गया है। उन्होंने शासक वर्ग के अंध राष्ट्रवाद,जाति एवं धर्म और साम्प्रदायिकता की कूचालों से सावधान रहते हुए नव उदारवादी आर्थिक नीतियों के खिलाफ आन्दोलन तेज करने का आह्वान किया।
सेमिनार में वल्ड फैडरेशन ऑफ ट्रेंड यूनियन के सचिव व ईईएफआई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का.एस.देवराय, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, सीटू के उपाध्यक्ष लाल बाबू शर्मा, निरंतर पराशर, संघ के जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह खाडियां, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता यू एम खांन,नवल सिंह नरवत, अध्यापक नेता राज सिंह व भीम सिंह, बिजली कर्मी नेता सतपाल नरवत, शब्बीर अहमद, करतार सिंह,ग्रिरिश चंद्र, हुड्डा विभाग के नेता विजय पाल सिंह, खुर्शिद अहमद, धर्मबीर वैष्णव, नगर निगम सफाई कर्मचारियों के नेता बलबीर सिंह बाल गुहेर,सुनील कुमार, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता, सचिव सुधा, आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर यूनियन की नेता गीता,मालवती आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment