चंडीगढ़ (abtaknews.com)हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी अब सोनीपत संसदीय क्षेत्र के गोहाना में शक्ति प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने वीरवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर आगामी 17 फरवरी को गोहाना में खुट्टा पाड़ रैली आयोजित करने का ऐलान किया है। जिसके माध्यम से भाजपा का इस प्रदेश से खुट्टा उखाडऩे का दावा किया जा रहा है ।रविवार को रोहतक में प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली गई | जिसमे प्रदेशाध्यक्ष ने गोहाना रैली को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई |
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के विजय रथ को रोका था उसी तरह से हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सक्षम है।प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पार्टियों को न्योता देते है कि वो आये देखे की कैसे बिना संसाधनों के आम आदमी पार्टी की रैली होती है | यहं किसी सरकार की या मंत्रियों की रैली नही बल्कि आम आदमी की रैली है | इस रैली में पुरे हरियाणा से जनता पहुचेंगी व भाजपा का खुट्टा पाड़ने का आगाज करेगी |
फरीबाद लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिर्राज शर्मा जी ने कहा कि गोहाना में होने वाली रैली में प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसे सफल बनाने के लिए जिला व लोकसभा स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की डयूटियां लगाई जा चुकी हैं। रैली में शामिल होने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता अपने हाथों में अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित बोर्ड व बैनर लेकर आएगा। जिसके माध्यम से प्रदेश को यह बताया जाएगा कि भाजपा वर्ष 2014 में जारी किए गए घोषणा पत्र को तो पूरी तरह से भूल चुकी है और जनता की समस्याओं की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीबीआई को हरियाणा से बाहर करने के लिए आम आदमी पार्टी कांग्रेस , भाजपा , इनेलो को छोड़ कर सभी दलों व राजनीतिक पार्टियों से खुले दिल से गठबंधन पर बातचीत करेंगी है। इस बैठक में प्रदेश प्रवक्ता , लोकसभा सन्गठन मंत्री , लोकसभा अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष , विधान सभा सन्गठन मंत्री विधानसभा अध्यक्ष , विधानसभा सचिव सोशल मिडिया प्रभारी , हल्का उपाध्यक्ष , जोन अध्यक्ष आदि मोजूद रहे |
No comments:
Post a Comment