फरीदाबाद(abtaknews.com)मानव रचना डेंटल कॊलेज आर्थोडॊन्टिक्स स्टडी ग्रुप आफ दिल्ली व इंडियन आर्थोडॊन्टिक्स सोसायटी के साथ मिलकर पहली इंटरकोलैगिएट आर्थोडॊन्टिक्स क्विज का आयोजन करने जा रहा है। टोरक्यू 2016 का आयोजन मानव रचना कैंपस में 23 सितंबर को किया जाएगा। नार्थ व सेंट्रल इंडिया से क्विज में 30 से ज्यादा डेंटल कॊलेज हिस्सा लेने वाले हैं। इस मौके पर निरंतर डेंटल एजुकेशन प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रोग्राम डेंटल प्रफैशनल की जानकारी को बढ़ाने व अपडेट करने के लिए समय समय पर आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम स्टूडेंट्स को माध्यम प्रदान करेगा, जिससे वह डेंटल क्षेत्र की नई गतिविधियों से अवगत हो पाएंगे व नई जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
loading...
0 comments: